फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धिमला में तेंदुए ने मार डाली दस भेड़-बकरियां

विज्ञापन
ten sheep and goats dead in attack of leopard
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत धिमला में बुधवार को तेंदुए ने जंगल में भेड़पालक की दस भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना डाला। इस दौरान भेड़पालक की तीस भेड़-बकरियां जंगल में लापता हो गईं, जिन्हें भेड़पालक और अन्य ग्रामीणों ने वीरवार को ढूंढा।
विज्ञापन

भेड़पालक चनालू पुत्र वीर निवासी गांव कलवारा ने बताया कि बुधवार को वह अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए साथ लगते जंगल में ले गया, जहां पर अचानक जंगल से एक तेंदुआ आया और भेड़-बकरियों पर टूट पड़ा। तेंदुए ने दस भेड़-बकरियों को मौके पर ही मार डाला जबकि, अन्य भेड़-बकरियां अपनी जान बचाने के लिए जंगल में तितर-बितर हो गईं।
पीड़ित भेड़पालक ने अपनी भेड़-बकरियों के मौत से हुए नुकसान के बदले आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी धरेड़ी रविंद्र सोढी ने बताया कि उनके ध्यान में मामला है। पशु पालन विभाग को मृत भेड़-बकरियों की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। उसी रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को सहायता राशि मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें