फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में एक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव, सात ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में एक डॉक्टर समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि सात लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 200 सैंपल जांच एकत्रित किए थे। इन सैंपलों में कुछ की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंच गई है। इसमें एक चिकित्सक और अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

जबकि देर शाम आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, अस्पताल की दूसरी मंजिल के वार्ड सहित चिकित्सक के बैठने के कमरे को भी स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज करवाया।
जानकारी के अनुसार दो सौ सैंपलों में आठ सैंपलों की जांच ट्रूनॉट मशीन में की गई। इमें सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि शेष 192 सैंपलों में 15 फॉलोअप सैंपल थे। इनमें सात निगेटिव और आठ सैंपल पॉजिटिव रहे। इसके अलावा 177 नए सैंपलों में अस्सी की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि 10 पॉजिटिव आए। शेष 95 सैंपल जांच प्रक्रिया में है। इनकी रिपोर्ट देर शाम तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ चिकित्सक के पॉजीटिव आने के बाद वार्ड सहित चिकित्सीय रूम को भी सैनिटाइज किया गया है। जिले में नए मामले आने के बाद अभी तक 551 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। जबकि 383 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा सक्रिय केसों की संख्या 161 तक पहुंच गई है।सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें