खो-खो के फाइनल मैच से पहले खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : samvad
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में चल रही चुराह-2 जाेन के लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खो-खो का फाइनल मैच खेला गया। इसमें तेलका स्कूल ने मलाल स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल भांदल और सलूणी स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें भांदल स्कूल की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मंजीर और पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार के बीच खेला गया। इसमें मंजीर स्कूल की टीम ने पैरामाउंट पब्लिक स्कूल टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सलूणी और पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार टीम के बीच हुआ। इसमें सलूणी स्कूल की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल तेलका और भांदल स्कूल टीम के बीच हुआ। इसे तेलका स्कूल की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। कुश्ती प्रतियोगिता में भांदल स्कूल और डियुर स्कूल के छात्रों ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के प्रभारी वीर सिंह, प्रहलाद कुमार और महिंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को शेष फाइनल मैच करवाए जाएंगे।