चंबा-लचोड़ी मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन। स्रोत- जागरूक पाठक
तेलका (चंबा)। तेलका-लचौड़ी सड़क पांच दिन बाद बुधवार को बहाल हो गई। इससे पहले यात्रियों को तेलका से लचौड़ी और सलूणी जाने के लिए सेरी मार्ग होते हुए पहुंचना पड़ रहा था। ग्रामीण अजीत कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि मार्ग बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब उनके समय और ईंधन की बचत होगी।