सलूणी (चंबा)। किहार पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के थानाला से 19 साल से लापता चल रहे ग्राम पंचायत डियूर के गांव कुठेड़ निवासी 65 वर्षीय तेजू पुत्र भागी को तलाश कर परिजनाें के सुपुर्द किया। लापता परिवार के सदस्य को फिर से देख परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
बता दें कि तेजू के लापता होने की शिकायत उनके परिजनों ने कई साल पहले थाना किहार में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लगातार जांच और मेहनत के बाद उन्हें ढूंढ निकाला। कई सालों से अपने प्रियजन के लौटने की आस लगाए बैठे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। एसएचओ किहार अखिलेश सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने तेजू को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।