फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा-चंबा मार्ग पुखरी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध

विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर ईंड नाला के पास पहाड़ी से होता भूस्खलन और उठता धूल का गुब्बार
विज्ञापन
चंबा। तीसा-चंबा मार्ग पर पुखरी के पास वीरवार दोपहर बाद 1:30 बजे अचानक भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। गनीमत यह रही कि जब भूस्खलन हुआ तो वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। लोक निर्माण विभाग ने अस्थायी तौर पर मार्ग को खुलवाने के लिए दो जेसीबी मौके पर भेज दीं। यातायात अवरुद्ध न हो, इसके लिए विभाग ने वाहनों की आवाजाही वाया कियाणी-चकलू-काेटी मार्ग से सुचारु करवा दी। खबर लिखे जाने तक सड़क पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था। हालांकि, विभागीय मशीनरी और कर्मचारी मौके पर डटे हुए थे। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटी के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि भूस्खलन से मार्ग बंद हुआ है। वाया कियाणी-चकलू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करवा दी गई। मार्ग को शीघ्र बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें