फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा-बैरागढ़-मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल

Tue, 18 Jul 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़-मार्ग तरवाई पुल के समीप आखिरकार चार दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया। बारिश के चलते तीसा-बैरागढ़ मार्ग तरवाई पुल के पास पहाड़ दरकने से यातायात के लिए बाधित पड़ गया था जिसे सुचरु करने के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से यहां पर खतरा उत्पन्न हो गया। इसके बाद चुराह प्रशासन ने शनिवार रात 9 बजे से तरवाई पुल के समीप वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। रविवार को उक्त स्थान पर विभाग की ओर से ब्लास्टिंग करने के बाद भी दरका पहाड़ नहीं गिरा। इसके बाद सोमवार को एनएलटी के जरिये पहाड़ को गिराने का क्रम आरंभ किया गया। इस दौरान अधिकांश भाग तो गिरा दिया गया लेकिन, पहाड़ का एक छोर न गिरने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गईं। आखिरकार मंगलवार को तरवाई पुल के समीप पहाड़ी को अग्निशमन विभाग के जवानों ने पानी की बौछार करके गिराया। बता दें कि साथ लगते तरवाई झरने से भी पहाड़ी गिराने के लिए पिछले तीन दिन से पानी का पाइप लगाया गया था। मार्ग बहाल होने के बाद अब विभाग ने वाहन चालकों से मार्ग पर संभल कर आवाजाही करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें