फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पदोन्नति की राह देख रहे पांगी में सेवाएं दे रहे टीमेट

Mon, 02 Mar 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- अभी लागू नहीं हुई समान नीति, अन्य मंडलों में हो चुकी है पदोन्नति
विज्ञापन

कहा- केंद्र सरकार के विभागों में 28 महीने बाद स्थानांतरण की है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अपने घर से 800 किलोमीटर दूर जनजातीय क्षेत्र पांगी में दस वर्षों से सेवाएं दे रहे 40 टीमेट पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं।
विद्युत मंडल पांगी के अधीन ये टी-मेट 2015, 2017, 2019, 2021 के बैच के हैं। उनका कहना है कि पांगी मंडल को छोड़कर अन्य मंडलों में उनके बैच के कर्मियों की पदोन्नति हो चुकी है। केंद्र सरकार के विभागों में 28 माह की सेवा पूरी होने पर स्थानांतरण की स्पष्ट व्यवस्था है। बावजूद इसके टी-मेट कर्मचारियों के लिए अभी तक समान नीति लागू नहीं की गई है। इससे वे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विनोद कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, यासीन, राहुल, रवि और लकी ने बताया कि अन्य मंडलों में टी-मेट पद पर तैनात कर्मियों को भी जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाना चाहिए। बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाने पर उन्होंने तर्क दिया कि पांगी में एएलएम का पद खाली न होने से पदोन्नति नहीं हो पाई है। उन्हें पदोन्नति देकर जिले के विभिन्न मंडलों में तबादला किया जाए। जिस प्रकार की 2015-2017 बैच को वन टाइम सेटलमेंट दी गई थी। उसी तर्ज पर उन्हें भी वन टाइम सेटलमेंट प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव ठाकुर ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों और सरकार के ध्यानार्थ है। सरकार के निर्देशानुसार ही यह संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें