फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन आज

Fri, 07 Jun 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन शनिवार सुबह 11:00 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी अमित ने बताया कि ट्रायल करवाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली और आधार कार्ड लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट टीम के लिए जिलाभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी। अमित ने कहा कि ट्रायल के दौरान स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं की ओर से जरूरी टिप्स भी दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


सलूणी में नहीं मिला बाल श्रम कोई मामला
चंबा। सलूणी बाजार में संयुक्त टीम ने पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन कैंपेन ऑफ चाइल्ड एंड एडोलसेंट के तहत निरीक्षण किया। दुकानों, ढाबों और होटलों में टीम पहुंची। बाल मजदूरी का कोई मामला सामने नहीं आया। टीम ने लोगों के साथ भी संवाद किया। बाल-मजदूरी बाल-विवाह एवं बाल-शोषण जैसी बुराई के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया। टीम में एसडीएम सलूणी नवीन कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी आर आर भारद्वाज, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता स्नेह शर्मा और आउटरीच कार्यकर्ता बबली मौजूद रहीं। टीम ने लोगों से आह्वान किया है कि बाल-श्रम से जुड़ी किसी भी सूचना को जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा, चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 व पुलिस की आपातकालीन सेवा 100, 112 नंबर पर दिया जा सकता है। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाता है। यदि कोई माता-पिता अपने बच्चों को किसी के घर, दुकान, ढाबों, फैक्ट्रियों अथवा अन्य जगह पर बाल श्रम में धकेलते हैं या कोई नियोक्ता छोटे बच्चों को काम पर रखता है तो ऐसी स्थिति में माता-पिता व नियोक्ता दोनों के विरुद्ध कड़ी सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें