फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 15 दिन में दुरुस्त करें सड़क, बिजली और मोबाइल सिग्नल

Fri, 07 Jun 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को सड़क सुविधा न होने को लेकर ज्ञापन देते मक्कन चचूल के युवा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मूलभूत सुविधाएं न मिलने का दंश झेल रहे चुराह क्षेत्र के गांव मक्कन और चचूल के ग्रामीणों ने एलान किया है कि अगर 15 दिनों के भीतर उनके गांव में बिजली, सड़कें और मोबाइल सिग्नल से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों में राकेश कुमार, ओम प्रकाश, जय सिंह, मान सिंह, जीत सिंह, विनोद कुमार ने बताया कि उनके गांव के लिए सड़क नही है। दूसरी तरफ बिजली की भी समस्या है। इसके अलावा मोबाइल सिग्नल भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। कहा कि इससे पहले भी वे स्थानीय प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, मगर आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। ऐसे में इस बार उन्होंने लोकसभा चुनावों का बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें