फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खग्गल कूहल का निरीक्षण करने पहुंची टीम

Fri, 17 Jul 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कामला में खगल कुहल का निरिक्षण करने पहुंचे सहायक अभियंता सहित किसान : संवाद
विज्ञापन
कामला पंचायत के किसानों की समस्याएं भी सुनीं, अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

खग्गल कूहल से खेतों तक पानी न पहुंचने से परेशान हो रहे थे कामला के किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सूखती फसलों और सिंचाई संकट से जूझ रहे कामला के किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। समस्या उजागर होने के बाद जल शक्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खग्गल कूहल की स्थिति का जायजा लिया। अब किसानों की नजर विभाग की आगामी कार्रवाई पर है।
किसानों की सिंचाई संकट से जुड़ी संवाद न्यूज एजेंसी के ओर से अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया है। विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया अपनी टीम और सुपरवाइजर इंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और खग्गल कूहल का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

खग्गल कूहल से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण कामला के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मजबूर होकर किसानों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कूहल की सफाई और पानी बहाल करने का प्रयास किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष कई मांगें रखीं। किसानों ने कहा कि सुकेड़ खड्ड से लेकर सिरली नाला तक नई कूहल का निर्माण किया जाए। सिरली के पास सुरक्षा डंगा लगाने की भी मांग की। लोहली खड्ड से कामला तक पाइपलाइन बिछाई जाए। किसानों ने बताया कि जिस स्थान से खग्गल कूहल कामला की ओर आती है, वहां एक स्थायी चौकीदार की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

किसान मल्लो राम, कर्म चंद, संजय कुमार, दौलत राम, महेंद्र सिंह, गगन सिंह, बलदेव सिंह और सुरेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। विभाग किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कामला में खगल कुहल का निरिक्षण करने पहुंचे सहायक अभियंता सहित किसान : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें