फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्रा पर जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों की जांच करने स्कूल पहुंची टीम

Fri, 06 Nov 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद छात्रा के बयान दर्ज, स्कूल प्रबंधन से भी जुटाई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ जातिसूचक टिप्पणी किए जाने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से गठित टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए और स्कूल प्रबंधन से भी मामले की जानकारी ली। टीम ने शिकायत से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी पड़ताल की।
विज्ञापन

विभाग ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। टीम की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें