फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काले बिल्ले लगाकर जताया रोष, 15 को धर्मशाला में जुटेंगे शिक्षक

Fri, 06 Nov 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदासपुरा में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लंबित मांगों पर मंथन, धरने में भागीदारी का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड हरदासपुरा की आम सभा खंड अध्यक्ष रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला अध्यक्ष पुनीत निराला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में करीब 50 अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर लंबित मांगों के समर्थन में सरकार के प्रति रोष जताया।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे संघर्ष कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने मांगों को पूरा करवाने के लिए संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 15 नवंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की रणनीति भी तय की गई। जिला अध्यक्ष पुनीत निराला और खंड कार्यकारिणी ने सभी शिक्षकों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उपस्थित अध्यापकों ने आंदोलन को पूरा समर्थन देने और धरने में भाग लेने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खंड महासचिव ओम प्रकाश ठाकुर, खंड कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें