फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन योजना के लेकर गरजे कर्मचारी, तीन घंटे दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एडीसी चंबा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की गुहार लगाई वहीं, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के शिक्षक विरोधी प्रस्तावों को हटाने की मांग की। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए जिले के अन्य संगठनों ने भी इस प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित की। इससे पहले शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर पदाधिकारियों ने करीब तीन घंटे धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा की अगुवाई में हुआ। इसके बाद करीब दो बजे रैली निकाली गई।
इसके बाद एडीसी चंबा के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में जिला के सभी खंडों के प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक संघ के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश के करीब 40 लाख प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाला राष्ट्रीय स्तर पर एक मात्र शिक्षक संगठन है। उन्होंने बताया कि संघ ने 2003 से नई पेंशन नीति का विरोध किया जा रहा है और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए मांग उठाई जा रही है।
मगर सरकार इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। इस कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते संघ को आंदोलन करने का निर्णय लिया। उन्होंने ज्ञापन भेजकर राष्ट्रपति से मांग की कि उनकी मांगों को अविलंब पूरा किया जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें