फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्लास्टिक की बाेतलें इकट्ठा कर लाने वाले बच्चों की फीस देती हैं अध्यापिका

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

जडेरा स्कूल की अध्यापिका ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की है मुहिम
2019 से प्लास्टिक बोतलें एकत्रित करने का शुरू किया है अभियान
अब तक 4500 से अधिक प्लास्टिक बोतलें पंचायत कार्यालय जडेरा में करवा चुकी हैं जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पर्यावरण संरक्षण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए जडेरा स्कूल की अध्यापिका पूजा शर्मा की पहल रंग ला रही है। एक तरफ जहां अध्यापिका बच्चों को अपने साथ जोड़कर प्लास्टिक की बोतलें और रैपर्स एकत्रित कर रही हैं तो वहीं इसके बदले में स्कूली बच्चों की फीस भी अदा कर रही हैं।
अब तक वे पांच विद्यार्थियों की मासिक फीस दे रही हैं। अध्यापिका की इस पहल की हर जगह सराहना हो रही है, जबकि कुछेक स्कूलों ने इसी पहल को अपनाकर कार्य भी शुरू कर दिया है। अध्यापिका पूजा शर्मा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा में तैनात हैं, जबकि यह पहल उन्होंने वर्ष 2019 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी से शुरू की थी। अब तक करीब 4500 से अधिक प्लास्टिक बोतलें और रैपर्स अध्यापिका जमा करवा चुकी हैं। जबकि इसी माह करीब दो सौ बोतलें और रैपर्स पूजा शर्मा ने ग्राम पंचाय जडेरा के कार्यालय में जमा करवाए हैं। अध्यापिका पूजा शर्मा का कहना है कि प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसी को लेकर उन्होंने यह पहल की है। बताया कि उनका मकसद बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना है, ताकि जिन चीजों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है । विद्यार्थी उन चीजों को पर्यावरण से दूर रखने में कामयाब हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि अध्यापिका की यह पहल काफी सराहनीय है। कहा कि अन्य स्कूलों को भी इसी तर्ज पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें