फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षम श्रेणी से भरे जाएंगे एलटी, पीईटी और डीएम के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में अक्षम श्रेणी से एलटी, पीईटी और डीएम के पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से इसके लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विभाग की ओर से रोजगार कार्यालयों से प्रेषित अभ्यर्थियों की सूची के आधार पर कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता पूर्ण करता है और उसे कॉल लेटर नहीं मिलता है, वो भी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अनुसार अपने समस्त प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में काउंसलिंग में भाग नहीं लेता है, तो उसकी दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी।
जानकारी के अनुसार भाषा अध्यापकों के चार, पीईटी के छह और डीएम के पांच पद भरे जाएंगे। इसके लिए रोस्टर भी निर्धारित कर दिया है। इसके अनुरूप ही काउंसलिंग में अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अक्षम श्रेणी से चंबा में एलटी, पीईटी और डीएम के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें