चंबा। जिला मुख्यालय स्थित बैडमिंटन हॉल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के युवाओं ने भाग लिया। सुबह आठ से दस बजे तक खिलाड़ियों को जरूरी टिप्स दिए गए। साथ ही बैडमिंटन खेल में कितने राउंड होते हैं, इसके बारे में भी अवगत करवाया गया। यह जानकारी प्रशिक्षक संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि युवाओं की खेल में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि चंबा में मिंजर मेला और अन्य आयोजनों के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता होती है। वहीं, दूसरी तरफ हर साल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। पहले कोच के अभाव में खिलाड़ियों की प्रतिभा दब रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।