फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य खंडों में टीबी मामलों का जल्द लगाया जाए पता

Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीबी के मामलों का जल्द पता लगाया जाए। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक बैठक में निर्देश जारी किए। टीबी मरीजों के पूर्ण उपचार की निगरानी करने और समय पर सभी टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत भुगतान किया जाए। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारियों को उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्हें निक्षय मित्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चिकित्सकों को थूक के नमूने एकत्रित करवाने, पोषण सहायता के लिए निक्षय मित्र बढ़ाने, बाह्या रोगी विभाग से तीन प्रतिशत से ज्यादा रोगियों को संदर्भित करना और निजी चिकित्सा व्यावसायियों की ओर से रोगियों को संदर्भित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से पहुंचे डॉक्टर रविंद्र ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जो खांसी के सिरप दिए जाते हैं उनका डाटा संबंधित विभाग की एप में एकत्रित किया जाए। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति निक्षय पोर्टल में निक्षय मित्र पंजीकृत कर टीबी रोगियों की पोषण सहायता एक से तीन वर्ष तक कर सकता है। इसमें दोबारा टीबी होने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें