पांगी (चंबा)। पांगी घाटी में रविवार रात शातिरों ने एक टैक्सी को चुराने की कोशिश की। हालांकि जब स्थानीय लोगों ने शातिरों का पीछा किया तो वे गाड़ी को बीच रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए। टैक्सी चालक राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल और रविंद्र कुमार का कहना है कि मॉल रोड सहित कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन फिर भी शातिर बेखौफ होकर चोरी की घटनाएं अंजाम देते हैं। रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरों की समुचित निगरानी सुनिश्चित की जाए।