फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सी चालकों ने हाईवे को बना दिया पार्किंग

विज्ञापन
चंबा के नए बस अड्डे के पास खड़ी टैक्सियां।
विज्ञापन
चंबा। जिले में कसाकड़ा स्थित बस अड्डे के पास बिना अनुमति के ही टैक्सी चालक अपनी गाड़ियों को दिनभर खड़ा रखते हैं। जबकि, उन्हें सिर्फ सवारियों को छोड़ने और ले जाने की ही अनुमति है। चंबा बस अड्डे के पास हाईवे के दोनों तरफ टैक्सियां पूरा दिन खड़ी रहती है। ऐसा पिछले कई वर्षो से चलता आ रहा है। हैरत की बात यह है कि निगम प्रबंधन की ओर से मना करने के बावजूद टैक्सी चालक यहां वाहन खड़े कर देते हैं। हालांकि, कई बार पुलिस ने टैक्सी चालकों का चालान भी किया है। उसके बावजूद टैक्सी चालक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। टैक्सी चालक नए बस स्टैंड के पास पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन, सरकारी डिपो के पास टैक्सी पार्किंग निर्माण संभव नहीं है। ऐसे में रोजाना करीब आठ से दस टैक्सियां बस स्टैंड के बाहर खड़ी रहती हैं। यहां निगम की बसों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही हादसे का भी खतरा बना रहता है। टैक्सी चालक सवारियों को छोड़ने और ले जाने के बजाय दिनभर हाईवे के किनारे ही अपनी टैक्सियां खड़ी रखते हैं।एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि टैक्सी चालक अपनी मर्जी से ही टैक्सियों को खड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें