चंबा के संघणी में जायका रियोजना के भूमि पूजन के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी।संवाद
किहार (चंबा)। बेमौसमी सब्जियों की पैदावार कर जिले के किसान खूब मुनाफा कमा सकते हैं। यदि क्लस्टर के माध्यम से मार्केटिंग किसान करता है तो उसकी मेहनत के सही दाम उसे मिल सकते हैं। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने संघणी में कृषि विभाग की ओर से जायका के तहत 70 लाख की लागत से निर्मित होने वाले फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना का भूमि पूजन करने के बाद अपने संबोधन में कही। इस परियोजना के निर्माण से अकेले संघणी गांव की 16.101 हेक्टेयर खेती योग भूमि के 52 किसानों और 275 जनसंख्या सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। कहा कि इस परियोजना की फंडिंग एजेंसी जापान है। इसका अधिकांश पैसा नौणी यूनिवर्सिटी के माध्यम से खर्च होगा और कुछ प्रतिशत शेयर हिमाचल सरकार दे रही है। कहा कि पहले सेब लगाने के लिए ऊंचाई वाला क्षेत्र होना अनिवार्य था लेकिन, आज आधुनिक युग में गर्म क्षेत्र में भी सेब की अच्छी पैदावार हो रही है। सेब की नई किस्में और नई तकनीकी उपलब्ध हैं, उसका इस्तेमाल कर बागवानी का दोहन करें। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने इस विस क्षेत्र के लिए स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान, कॉलेज, बिजली-पानी, शिक्षा के संसाधन दिए। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। इस अवसर पर पूर्व परियोजना प्रबंधक विकास कपूर, प्रदेश महामंत्री डीएस पठानिया, कार्यकारी अध्यक्ष पवन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डीएस पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पवन ठाकुर, भांदल पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, हेम राज, प्यार सिंह, रणधीर सिंह चंदेल, चैन लाल, सुपरिटेंडेंट ग्रामीण विभाग संजीव कुमार, कालू राम, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, जेई विनोद कुमार आदि मौजूद रहे