फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने पर भड़के टैक्सी चालक

विज्ञापन
निजी गाड़ी में सवारियां ढोने के विरोध में एसपी से मिलने जाते कल्हेल के टैक्सी चालक। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कल्हेल में निजी गाड़ियों में सवारियां ढोई जा रही हैं। इससे स्थानीय टैक्सी चालकों में रोष है। इसी समस्या को लेकर टैक्सी चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार से मिला। टैक्सी चालकों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि कल्हेल में निजी वाहनों में धड़ल्ले से सवारियां ढोई जा रही हैं लेकिन, वाहन चालकों और मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि, टैक्सियों का परमिट लेने वाले लोग सड़क किनारे गाड़ी लगाकर बेकार बैठे हैं। निजी वाहन चालक लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ रहे हैं जिसकी वजह से टैक्सी चालकों का धंधा चौपट हो गया है।
विज्ञापन

टैक्सी चालकों का कहना है कि उन्हें साल में टैक्सी परमिट, टैक्स और इंश्योरेंस सहित अन्य खर्चे उठाने पड़ते हैं। जबकि, निजी वाहनों को ऐसे टैक्स में छूट है। सवारियां न मिलने की वजह से टैक्सी चालकों को अपना खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। संबंधित विभाग इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि, निजी वाहनों में सवारियां ढोना गैर कानूनी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने टैक्सी चालकों को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें