फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सी चालकों ने ई-रिक्शा का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में बीते माह शुरू किए गए ई-रिक्शा का टैक्सी चालकों ने विरोध शुरू कर दिया है। टैक्सी चालकों ने वीरवार को शहरी आजीविका मिशन की समन्वयक रूचि मनकोटिया को ज्ञापन सौंपा। चालकों जितेंद्र, रमेश और अन्य ने बताया कि बीते एक माह से शहर में ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इन ई-रिक्शा के लिए न तो कोई रूट तय किया गया है और न ही कोई समयसारिणी बनाई गई है। ऐसे में ये पूरे दिन शहर में सवारियां ढो रहे हैं। टैक्सी चालकों ने कहा कि वे कई वर्षों से टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, लेकिन ई-रिक्शा शुरू होने के बाद उनका काम प्रभावित हुआ है। उन्हें अपनी गाड़ियों की किस्तें भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपने वाहनों को चलाने के लिए सरकार को पूरा टैक्स देते हैं। उनका आरोप है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ई-रिक्शा उपलब्ध करवाए गए हैं, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा संचालकों द्वारा कितना टैक्स दिया जा रहा है, इसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें