चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते तड़ोली गांव में चार लोगों ने घर में घुस की एक युवक की मारपीट कर दी। युवक के बचाव को आगे आई उसकी मां को भी धक्के मारे गए। गनीमत यह रही कि मारपीट में महिला को कोई चोट नहीं आई है।
इस दौरान चारों लोग एक साथ युवक को पीटते रहे। वह अपने बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक को चारों लोगों के चुंगल से छुड़वाया। अन्यथा चारों उसे जान से मारने पर उतारू थे।
मारपीट में घायल हुए सतीश कुमार ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत चंबा थाना में की। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया। यहां उसके सिर पर लगे जख्मों का उपचार किया गया।