फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैराथन में तनिष्का और पंकज रहे अव्वल

Thu, 06 Apr 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हेल्थ रन हाॅफ मैराथन तनिष्का और पंकज के नाम रही। उषा, शालू, अंकुश और आकाश ने प्रतियोगिता में मेडल हासिल किए। उपायुक्त डीसी राणा ने साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए डीसी राणा ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के प्रति सभी लोगों को विशेष सजगता दिखानी चाहिए। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य रहता है। संतुलित खानपान के साथ शारीरिक स्वस्थ बनाए रखने के लिए खेलकूद, व्यायाम और अन्य फिटनेस से संबंधित गतिविधियों को भी उन्होंने नियमित दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए स्वयं देखभाल कर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त ने चौगान नंबर चार से मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाई। इसमें 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने भरमौर चौक, जुलाहकड़ी, हरदासपुर, करियां होते हुए वापस चौगान नंबर-चार में पहुंचकर आठ किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ को पूरा किया। इस दौरान उपायुक्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने पौधा भेंटकर सम्मानित भी किया। उपायुक्त ने महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में साइकिल भेंट की। इसके साथ महिला और पुरुष वर्ग में दूसरे और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. करण हितेषी, जिला समन्वयक ममता एनजीओ अजय कुमार आशीष चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें