फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनीशा और कनिष्ठा अव्वल

विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद हिमालयन पब्लिक स्कूल के बच्चे व स्टाफ। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिमालयन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जूनियर क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा तनीशा और कनिष्ठा ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि सीनियर बाल विज्ञान में करण और अवनीधर भी प्रथम रहे हैं।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आयुष और भावुक ने पहला स्थान हासिल किया है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा छात्र शौर्य ने पहला, प्रोजेक्ट एक्टिविटी में ओसीन और इरफान ने पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह पक्की की है। इसके अलावा गणित ओलंपियाड में अथर्व और हर्षिता ने तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा और प्रधानाचार्या वंदना ने चयनित छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें