फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया पुल की सुरक्षा के लिए उठाएं कदम : विक्रमादित्य

Wed, 19 Nov 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को रावी नदी पर स्थित विक्टोरिया पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक पुल को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस काम में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह के चंबा आगमन पर शहर के साथ लगते सुल्तानपुर ब्रिज के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों की भीड़ एकत्रित हो गई। विक्रमादित्य सिंह काफिले को रोककर लोगों से मिले और विक्टोरिया पुल और हाईवे के पुल का निरीक्षण किया।इस दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को हाईवे को भी नदी के बहाव से सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए।
26 अगस्त को प्राकृतिक आपदा के दौरान रावी नदी पर स्थित विक्टोरिया पुल को बढ़े जलस्तर के कारण क्षति पहुंची थी। साथ ही हाईवे पर स्थित नए पुल को भी नुकसान पहुंचा है। मंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान वह चंबा दौरे पर ही रहे हैं, लेकिन यहां पर नहीं पहुंच पाए थे। यह ऐतिहासिक पुल है और इसे सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुराने पुल को सुरक्षित करने के लिए जरूरी एस्टीमेट तैयार करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें