चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस ए और सरोल की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पुलिस एक की टीम ने 38 रन से सरोल को हराया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस बी की टीम ने व्हाइट टाइगर को छह विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अब खिताब के लिए भिड़ंत पुलिस टीम एक और पुलिस टीम बी के बीच होगी। यह मुकाबला शनिवार को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
पहले सेमीफाइनल में पुलिस ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 167 रन बनाए। इसमें तरुण ने 41 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरोल की टीम 129 रन ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में व्हाइट टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवरों में 132 रन बनाए। इसमें लकी ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली। पुलिस बी से काका ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस बी की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।