फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने में करेंगे मदद : पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षण संस्थानों और बेहतर शिक्षा स्तर का महत्वपूर्ण योगदान है। विधानसभा अध्यक्ष रविवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे स्कूल की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में श्री निवास रामानुज योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को और अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने में लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में 449 टैब मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत आने वाले सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं परीक्षा में मेरिट में स्थान हासिल करने वाले 101 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इससे पूर्व स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य रेखा कुमारी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाॅल-टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें