चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की मेरिट में आए 29 मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए।
सदर के विधायक नीरज नैय्यर कार्यक्रम में मुख्यातिथि थे। उन्होंने मेधावियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने व प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार जरूरी कदम उठा रही है। शैक्षणिक कॅरिअर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की गई हैं। श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना मेधावी विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है। इसस हिमाचल में स्कूल और महाविद्यालय के लगभग 20 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और बैज लगाकर सम्मानित किया। प्रोफेसर अविनाश ने जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों व निजी महाविद्यालय के 2021-22 बैच के 29 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान प्रोफेसर पीसीआर नेगी, डॉ. मनेश शर्मा, डॉ. पूनम, डॉ. चमन, प्रोफेसर अविनाश, डॉ. शैली महाजन, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर पंकज, डॉ. संतोष, प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर संजीव, प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर अनित, डॉ. सुनील, डॉ. कुलदीप, प्रोफेसर अमिता, प्रोफेसर आशा, प्रोफेसर अंकिता, प्रोफेसर केवल और प्रोफेसर शिल्पा उपस्थित रहीं।