फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के टी-मेट कर्मचारियों ने उठाई पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। विद्युत बोर्ड के पांगी मंडल में टी-मेट पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने एएनएम पद पर पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग प्रदेश सरकार से की है। पांगी में तैनात 40 टी-मेट सात से आठ वर्षों से ट्राइबल और हार्ड एरिया में सेवाएं दे रहे हैं। इनका कार्यस्थल उनके गृह स्थान से लगभग 700-800 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टी-मेट रोहित कुमार, विजय कुमार, नरेश कुमार और अन्य ने बताया कि विद्युत बोर्ड और अन्य राज्य/केंद्र सरकार के विभागों में 28 माह सेवा पूरी होने पर स्थानांतरण की स्पष्ट व्यवस्था है। बावजूद इसके टी-मेट कर्मचारियों के लिए अभी तक कोई समान नीति लागू नहीं की गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांग कई बार विभागीय और उच्च अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सुझाव दिया कि हार्ड और ट्राइबल क्षेत्रों में सभी कर्मचारियों को बारी-बारी से सेवा का अवसर दिया जाए, ताकि किसी एक कर्मचारी को वर्षों तक कठिन क्षेत्र में काम न करना पड़े।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी में चार-पांच फीट बर्फबारी के बावजूद टी-मेट अपनी सेवाएं सुचारु रखे हुए हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें