फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककीरा और नैनीखड्ड में स्वास्थ्य विभाग ने सोनपापड़ी सहित भरे सात सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मिलावट को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने ककीरा और नैनीखड्ड में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने सोन पापड़ी, राजभोग और बेसन लड्डू समेत सात मिठाइयों के सैंपल भरे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाई विक्रेताओं को स्वच्छता का ध्यान रखने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में दुकानदार मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावट करते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और लगातार जिले में दबिश देकर सैंपल भर रहा है।
सोमवार को सविता ठाकुर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ककीरा और नैनीखड्ड में दबिश दी। इस दौरान विभाग ने सोन पापड़ी, राजभोग, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू और खजूर सहित सात सैंपल भरे।
विज्ञापन

टीम ने मिठाई विक्रेताओं को चेताया कि मिठाइयां बनाने में वे किसी भी प्रकार के रंग का इस्तेमाल न करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साफ किया है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का भी खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सविता ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ककीरा और नैनीखड्ड़ में दबिश देकर सोन पापड़ी, राजभोग, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू और खजूर के सैंपल भरे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें