फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहो बाजार स्थित आग की भेंट चढ़ी मिठाई की दुकान, दो लाख रूपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर साहो बाजार में आग लगने से एक मिठाई की दुकान जलकर राख हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका जा रहा है। जबकि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। विभाग ने प्रभावित को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
यह दुकान ज्ञान चंद पुत्र दीथू राम निवासी साहो की थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया और उसे बाजार में अन्य दुकानों तक फैलने से रोका। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद सुबह छह बजे दुकान में आया तो उन्होंने दुकान से धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। इसको देखते हुए उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
इसके साथ ही फायर स्टेशन चंबा को इसकी सूचना दी। करीब बीस मिनट में फायर स्टेशन चंबा से एक टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल फायर मैन चैनलाल, किशोरी लाल, दीपक कुमार और चालक जय सिंह ने मुस्तैदी के साथ कार्य किया और टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। इसके साथ ही बाजार की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर और नुकसान का आकलन करने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित दुकानदार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। फायर स्टेशन चंबा के स्थानीय अधिकारी राजिंद्र चौधरी ने बताया कि मिठाई की दुकान में आग लगने से दो लाख रुपये का नुकसान प्रारंभिक दृष्टि में आंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें