फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तीसा थाना के तहत गांव लुहारका में पांच माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस में अपने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर उसके दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के पिता सुरेश कुमार निवासी सलूणी ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने विपिन कुमार से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद अक्सर उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि वीरवार को भी विपिन ने पत्नी के साथ मारपीट की। उसके बाद उसकी बेटी ने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। दोपहर तक जब मनीषा कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा न खुलने और न ही अंदर से कोई जवाब आने के बाद ससुरालियों ने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मनीषा फंदे से झूल रही थी। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतका को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने विपिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि तीसा सेक्टर के लुहारका में पांच माह की गर्भवती की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतका के पिता की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें