ग्राम पंचायत हिमगिरी में शिविर के दौरान पशुओं की सर्जरी करते पशुपालन विभाग की टीम:
चंबा। ग्राम पंचायत हिमगिरी में पशुपालन विभाग की ओर से बीमार पशुओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चार पशुओं के ऑपरेशन किए गए। इसके अलावा बीमार पशुओं की जांच की। साथ ही दवाइयां भी निशुल्क दी गईं। इस दौरान स्पेशल डॉक्टर मौजूद रहे। पशुपालन विभाग की ओर से हर बुधवार को विभिन्न पंचायतों में पशुओं के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया जाता है। इस कैंप का मकसद बीमार पशुओं का घर-द्वार इलाज करना है। यह जानकारी पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. मुंशी कपूर ने दी है। संवाद