फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निजी कंपनी 100 युवाओं को देगी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
16, 17 और 18 जनवरी को होंगे परिसर साक्षात्कार
विज्ञापन

चयनित होने वाले युवा चंडीगढ़ में कर सकेंगे नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं के लिए खुश खबरी है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से 16, 17, और 18 जनवरी को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इसमें नोएडा की एक निजी कंपनी चंडीगढ़ में पिकर और पैकर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो रखी गई है। साथ ही युवाओं को अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। कंपनी की ओर से 13,200 से लेकर 17,097 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से 16 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 17 को रोजगार उप कार्यालय सुंडला जबकि 18 जनवरी को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को परिसर साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ईईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। साथ ही साक्षात्कार के दौरान शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पास पोर्ट साइज के फोटो, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित बायोडाटा अपने साथ लाना होगा। परिसर साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। बताया कि चंबा, चुवाड़ी और सुंडला में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें