फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुराल भटोरी... अंग्रेजों के मन को भाया, केक काटकर जश्न मनाया

Fri, 21 Jun 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी सुराल भटोरी में पहुंचा इंग्लैंड के बाईकरों का दल।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल भटोरी इलाके की खूबसूरती का हर कोई कायल हो रहा है। बीते दिन कोलकाता से आए सैलानियों के लौटने के बाद शुक्रवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाइकरों का दल सुराल भटोरी पहुंचा।
15 बाइकरों के दल में शामिल सदस्य घाटी की खूबसूरती को देखकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने कैंप चलाने वाले गाइड बीरू बौद्ध को जुलाई और अगस्त की बुकिंग भी दे दी। अब यह दल नए साथियों के साथ घाटी में पहुंचेगा। उधर, इससे पहले विदेशी मेहमानों ने नॉर्थ इंडिया का अपना सफर पूरा करने की खुशी में चांद की रोशनी में केक भी काटा। बाइकरों के दल में एक महिला राइडर भी शामिल है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के 15 बाइकरों का दल सैकड़ों किलोमीटर दूर मोटरसाइकिल पर वाया रोहतांग सुराल भटोरी पहुंचा है।
विज्ञापन

नोमोडिक नाइटस दल को लीड करने वाले एलेक्स ने बताया कि वह तीन साल से यहां आ रहे हैं। हर बार उनके साथ नए बाइकर होते हैं। पहली बार 2021 में आए थे। तब सिर्फ घाटी के बारे में सुना था। मनाली में टूरिस्ट गाइड बीरू बौद्ध से मिले। उनके बुलाने पर पहली बार सुराल गए। सुराल पहुंचे तो चारों ओर बर्फ से लकदक पहाड़ देखकर काफी रोमांचित हुए। प्रकृति की सुंदरता को देख यहां से लौटने का मन नहीं था। ऐसे में निर्णय लिया कि हर साल सुराल भटोरी घूमने आएंगे। हर साल नए बाइकरों को लेकर सुराल वैली आते हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देश-विदेश के पर्यटक पांगी घाटी में दस्तक दे रहे हैं। सुराल भटोरी की वादियां सैलानियों को खूब भा रही हैं। देशी-विदेशी सैलानी होटल के कमरे में रहने के बजाय टेंट में रात बिताकर काफी खुश हो रहे हैं। रात को कैंप फायर का आनंद ले रहे हैं। इस दल में एलेग्जेंडर जॉन, वायन रेमंड, पॉल मेटनियु, पीटर, पॉल एंड्रयू सहित अन्य शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें