फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में पेयजल की आपूर्ति पड़ी ठप, मचा हाहाकार

Tue, 28 Feb 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ने से लोगों में हाहाकार मच गया। हरदासपुरा-टीवी वार्ड-ककियां मार्ग पर सरोथा नाले में सड़क के जमींदोज होने से शहर के लिए बिछाई गईं पेयजल की मुख्य पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से यह नौबत पेश आई है। ऐसे में मंगलवार सुबह शहर के अधिकांश मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। एकाएक पेयजल आपूर्ति बंद हो जाने से शहरवासी बर्तनों के साथ सार्वजनिक नलों और प्राकृतिक जलस्रोतों से वाहनों के जरिए पानी को ढोते दिखे। खैर, जलशक्ति विभाग ने साफ किया है कि जब तक सरोथा में सड़क का कार्य पूरा नहीं करवा दिया जाता है तब तक विभागीय कर्मी पेयजल की टूटी पेयजल लाइन को सुचारु करवाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

पेयजल उपभोक्ताओं राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, संजीव कुमार, हेमराज, अमित कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार को शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी के नलकों से पानी की एक भी बूंद नहीं टपकी। पेयजल की आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति बंद होने से विशेषकर नौकरीपेशा लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। लोग पानी के लिए भटकते दिखे।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने बताया कि सरोथा में भूस्खलन से सड़क समेत पेयजल की मुख्य लाइनें भी टूट गई हैं। पेयजल लाइनें टूटने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। सड़क बनने के बाद ही पेयजल लाइन का कार्य संभव हो सकता है। बताया कि शहर में पेयजल लाइन सुचारुन होने तक एक समय ही सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक क्रमवार पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें