फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में अधिकारियों और वाहन चालकों के लिए बनी मुसीबत बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी(चंबा)। पांगी घाटी में अत्यधिक बर्फबारी विभागीय अधिकारियों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। चारों तरफ बर्फ की मोटी परत बिछी होने की सूरत में माल रोड पर खड़े वाहनों को वहां से हटाने में वाहन चालक भी अपनी असमर्थता जता चुके हैं। वहीं माल रोड के किनारे खड़े वाहनों के कारण लोनिवि सड़क से बर्फ तक नहीं हटा पा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जनवरी माह में पांगी घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। किलाड़ से माल रोड पर खड़े निजी वाहनों के चलते लोनिवि चाह कर भी सड़क से बर्फ नहीं हटा पा रहा है। लोनिवि द्वारा एसडीएम पांगी से पुलिस विभाग को निर्देश देकर मार्ग खाली करवाने का आग्रह किया गया। उपमंडल अधिकारी ने पुलिस विभाग को मार्ग खाली करने बारे निर्देश जारी किए लेकिन मार्ग से वाहन नहीं हट पाए हैं।
पांगीवासियों में बिहारी लाल, जनक राज, बलदेब, सुजान सिंह, पृथी चंद, टेक चंद, घासीलाल, जितेन्द्र कुमार विशन दास, दिला राम राम चरण, गोपी नाथ का कहना है सड़क किनारे वाहनों के कारण सड़क से बर्फ नहीं हटाई जा सकी है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी पांगी विश्रुत भारती ने कहा कि वाहन चालकों और पुलिस विभाग को मार्ग से वाहनों को हटाने बारे निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय जेसीबी द्वारा यदि बर्फ हटाते हुए वाहनों को क्षति पहुंचती है तो इसके लिए वाहन मालिक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

पांगी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह धारीबाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देशों के बाद वाहन चालकों को वाहन हटाने बारे निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें