फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुनीत राणा बने चेयरमैन, कमल सिंह महामंत्री

Thu, 13 Jun 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सैनिक लीग इकाई सिहुंता के चुनाव वीरवार को हुए। चुनाव में लव चौहान और सुनीत राणा के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

सुनीत सिंह राणा को 99 और लव चौहान को 32 मत पड़े। महामंत्री पद के लिए कमल सिंह और उदय राणा आमने सामने रहे। कमल सिंह को 92 और उदय राणा को 43 मत मिले। चार मत नोटा को भी पड़े। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनीत राणा और महामंत्री कमल सिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताया। साथ ही विश्वास दिलाया है कि वे संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही सैनिकों की मांगो और समस्याओं को भी पुरजोर उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से सटी सीमाएं बंद की जाएं : मनीष
चंबा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सरीन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जम्मू-कश्मीर से लगती प्रदेश की सीमाओं को तुरंत बंद करने की मांग उठाई है। मनीष ने जारी बयान में कहा कि पिछले तीन दिन में पड़ोसी राज्य में चार बड़ी आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। सभी आतंकवादी फरार बताए जा रहे हैं। चिंता का विषय है कि ये घटनाएं डोडा, रियासी और भद्रवाह क्षेत्रों में हुई हैं। अतीत में ऐसा पहले भी हो चुका है जब आतंकवादी पड़ोसी राज्य में किसी घटना को अंजाम देकर सुरक्षा बलों से अपनी जान बचाकर हिमाचल प्रदेश की सीमाओं में घुसे भी और हिमाचल प्रदेश की जनता को भीषण हानि भी पहुंचाई है। मनीष ने कहा की गर्मियां होने से इस समय प्रदेश में पर्यटकों की भारी आवाजाही है तथा इस समय किसी आतंकवादी का प्रदेश में प्रवेश किसी बहुत भयावह स्थिति को जन्म दे सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें