फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगल की आग से जले सेब के पौधे, निरीक्षण करने नहीं पहुंचा पटवारी

Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। जंगल की आग से सेब के 51 पौधों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारी मौके पर न पहुंचने के आरोप प्रभावितों ने लगाए हैं।
विज्ञापन

प्रभावितों ने कहा कि 3 जून को चुराह उपमंडल की तीसा-1 पंचायत के गांव खखड़ी के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। दो बागवानों के 51 सेब के पौधे इसकी भेंट चढ़ गए थे। इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान तीसा-प्रथम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित पटवारी को सूचना दी थी। हालांकि, चुनाव ड्यूटी का हवाला देकर पटवारी ने मौके का दौरा करने की बात कही थी। बावजूद इसके अभी तक पटवारी मौके पर नहीं पहुंच पाया है।
खखड़ी जंगल में बीते 3 जून को शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। सूखी घास में आग की चिंगारी ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। जंगल की आग कई किलोमीटर के दायरे में फैल गई। आग से वन संपदा, जीव-जंतुओं के नष्ट होने के साथ खखड़ी निवासी बागवान तेज सिंह पुत्र चंदू राम के 24 सेब के पौधे भी फलों समेत जल गए। इन पौधों की उम्र 10 से 15 वर्ष थी। बागवान धर्म सिंह पुत्र पुरुषोत्तम के करीब 27 पौधे आग की भेंट चढ़ गए थे। बावजूद इसके राजस्व विभाग से पटवारी 11 दिन बाद भी मौके पर नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने तहसीलदार चुराह से मांग की है कि पटवारी को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि पटवारी ने अपने स्तर पर रिपोर्ट वन विभाग को सौंप दी है। प्रभावितों को इसकी जानकारी नहीं है तो संबंधित पटवारी से बात कर सकते हैं। राजस्व विभाग की ओर से प्रभावितों को कोई सहायता राशि नहीं दी जा सकती है। जंगल की आग से नुकसान के एवज में वन विभाग ही सहायता राशि जारी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें