चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में शुरू हुई तीन दिवसीय पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के पहले दिन आयोजित ट्रैक-13 श्रेणी में मनीष कुमार पहले और साहिल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। ट्रैक-40 श्रेणी में नितिन कुमार प्रतिभागी बने।
ट्रैक-42 श्रेणी में सलीम कुमार ने पहला, राहुल ने दूसरा और अब्बू खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रैक-44 श्रेणी में सोनू कुमार और अजय कुमार ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। ट्रैक-46 श्रेणी में शैलेंद्र ने पहला, इकबाल ने दूसरा और वरुण राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
व्हील चेयर दौड़ में सुनील कुमार पहले, अमित कुमार दूसरे और रवि तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस अवसर पर महासचिव अजय कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। अजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी।