फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील कुमार दुसरी बार बने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य कार्यकारिणी की ओर से जिला कांगड़ा प्रधान राजेंद्र मिन्हास, न्यू पेंशन स्कीम हिमाचल प्रदेश रिटायर कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव गुलेरिया, राज्य पर्यवेक्षक नीलम, पवना राणा और हेमलता शामिल हुए।
बैठक में सबसे पहले राज्य कार्यकारिणी की ओर से आए पर्यवेक्षकों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से जिले की कार्यकारिणी को चुना गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान की एक बार फिर सुनील जरयाल को कमान सौंपी गई। जबकि महासचिव के लिए विजय शर्मा और वित्त सचिव के लिए वेद व्यास को सर्वसम्मति से कार्यभार सौंपा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सुनील जरियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक यह कारवां रुकेगा नहीं। सरकार को हर हाल में पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी होगी। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों का दोबारा जिला कार्यकारिणी पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें