फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेचू-चसग सड़क पर खाई में गिरी सूमो, 6 लोग घायल, 4 कुल्लू रेफर

Mon, 08 Jan 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के दायरे में आने वाले सेचू-चसग मार्ग पर सूमो टैक्सी एचपी-01के-3665 कुठ नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क से 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने घायलों को खाई से निकालकर वाहन के जरिये किलाड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते यहां से तीन मरीजों को कुल्लू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेचू से चसग मार्ग पर एक सूमो सवारियां लेकर सरचू के लिए रविवार शाम करीब 6:00 बजे निकली। कुठ नामक स्थान पर पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 25 वर्षीय चालक अनिल कुमार पुत्र देवी चंद गांव चस्क डाकघर सेचूनाला तहसील व थाना पांगी, 45 वर्षीय राज कुमार पुत्र चतर सिंह गांव चस्क डाकघर सेचूनाला तहसील व थाना पांगी, 44 वर्षीय थुली देवी पत्नी राज कुमार गांव चस्क डाकघर सेचूनाला तहसील व थाना पांगी, 25 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र दिला राम गांव चस्क डाकघर सेचूनाला तहसील व थाना पांगी, 50 वर्षीय देवी सिंह पुत्र प्रेम लाल गांव लियऊ डाकघर साहली तहसील व थाना पांगी और 25 वर्षीय राम चंद पुत्र राधा लाल गांव चस्क डाकघर सेचूनाला तहसील व थाना पांगी के रूप में हुई है। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद चालक समेत तीन लोगों की हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुल्लू रेफर किया है। वहीं, पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें