चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पुलिस बी ने भरियां की टीम को एक विकेट से हराया। दूसरे मैच में सुल्तानपुर ने लगान की टीम को दस विकेट से शिकस्त दी।
यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में भरियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 107 रन का लक्ष्य दिया। इसमें संजू ने 15 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस बी की टीम ने एक विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मोनू ने 35 रन बनाए। दूसरे मैच में लगान की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर मात्र 57 रन बनाए। इसमें राजू ने 12 रन की पारी खेली। सुल्तानपुर से मोनू और हनी ने दो-दो विकेट चटकाए। सुल्तानपुर की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए छह ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सुल्तानपुर से हनी ने 28 और मोनू ने 13 रन बनाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।