फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई घर की छत में फंदा लगाकर व्यक्ति ने कर ली आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डुग गांव में एक व्यक्ति ने रसोई घर की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक किसी प्रकार का सुुसाइड नोट नहीं छोड़ गया है। मृतक की पहचान कृपाल सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी डुग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वह बुधवार को परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चला गया। देर रात को जब उसका परिवार के अन्य सदस्य सो गए तो वह उठकर रसोई घर में चला गया। यहां पर उसने काले रंग के परने से छत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्य वीरवार सुबह उठे तो वह अपने कमरे में नहीं था।
रसोईघर में जाने के बाद परिजनों ने कृपाल सिंह को छत से झूलता हुआ देखा। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने घटना के बारे में पुलिस चौकी तेलका में बताया। सूचना मिलने के बाद तेलका चौकी प्रभारी एएसआई विक्रांत शर्मा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर लिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
डीएसपी सलूणी रामकरण राणा ने बताया कि डुग गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें