फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में दुप्पटे का फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीपवर्ती ओबड़ी मोहल्ला में एक व्यक्ति फंदे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला रविवार को प्रकाश में आया। मरने वाले की पहचान विनोद कुमार (52) पुत्र काकू राम निवासी ओबड़ी, तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से बीमार था। उसका उपचार चल रहा था। शनिवार शाम विनोद कुमार ने बेटे को कमरे से बाहर बरामदे में सोने के लिए कहा। वह खुद दरवाजा बंद करके कमरे में चला गया। रात को उसने दुप्पटे से फंदा लगा लिया। रविवार सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने पड़ोसी को बताया। इसके बाद पड़ोसी ने दरवाजा खोला तो पिता फंदे से लटका था।
लोगों ने इस बारे में सुल्तानपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप लिया। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें