फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टिकट मांगने की जिम्मेदारी सवारियों को देने का सुझाव

Sat, 09 Dec 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर एचआरटीसी बसों में भी टिकट मांगने की जिम्मेदारी सवारियों पर डालने का सुझाव परिवहन निगम सेवानिवृत कल्याण मंच ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया है।
विज्ञापन

मंच के उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने कहा कि वर्तमान में लोग शिक्षित हैं और कानून व्यवस्था को समझते हैं। सवारियों पर जिम्मेदारी होने से लोग मांग कर टिकट लेंगे। इस प्रयोग को एक वर्ष तक अपनाने की मांग उठाई है। बताया कि इस दौरान मुख्य जगहों पर बसों का निरीक्षण किया जाए। पुराने बस अड्डा परिसर सपड़ी मोहल्ला में परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच की मासिक बैठक हुई। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें 2016 के बढ़े हुए वेतनमान का एरियर अभी तक नहीं देने पर रोष जताया गया। साथ ही मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द करने की मांग की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 65-70-75 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5-10-15 प्रतिशत की पेंशन में बढ़ोतरी करने का आह्वान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रसाद ने परिवहन विभाग के निदेशक और मुख्यमंत्री से भी पेंशनरों की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान छह सेवानिवृत कर्मचारियों को हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। बैठक में विशन चंद, सरवन, देसराज, कर्म चंद, गोपाल, ओम प्रकाश, रविंद्र, सुखदेव, नारायणी देवी, शराफत और आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें