फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुभाष को सौंपी भटियात किसान कांग्रेस की कमान

Sun, 01 Nov 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सुभाष चंद।संवादकिसान कांग्रेस ने संगठन वाली खबर के साथ
विज्ञापन
नैणीखड्ड (चंबा)। किसान कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार के तहत ग्राम पंचायत बकानी के प्रधान एवं कैल डाकघर निवासी सुभाष चंद को भटियात क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

प्रदेश किसान कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के अनुसार, किसानों के हितों और पंचायतीराज व्यवस्था में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चंद ने नियुक्ति के लिए प्रदेश किसान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसानों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके हितों की पैरवी करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें