चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में वीरवार को काउंसलिंग सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यालय पहुंचे युवाओं को कॅरिअर निर्माण के बारे में जागरूक किया गया। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने युवाओं को कड़ी मेहनत ओर लग्न से पढ़ाई करने बारे प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से स्कूल स्तर और पंचायत स्तर पर भी जागरूकता शिविर आयोजित किया जाते हैं, ताकि युवाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिल सकें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपनी दिलचस्पी के अनुसार ही सही क्षेत्र का चयन करें। इस मौके पर अजय कुमार, सुनील कुमार, पूजा कुमारी, रमेश सिंह और अतुल कुमार ने जिला रोजगार अधिकारी से कॅरिअर संबंधित सवाल भी पूछे। इस मौके पर कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।